Up Block Pramukh Chunav 2021 Election: Bjp Won Agra All Blocks Seats – यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा में भाजपा की बंपर जीत, सपा को मिली करारी शिकस्त, सभी 15 सीटों पर किया कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:25 PM IST
सार
बरौली अहीर में सपा प्रत्याशी सरिता यादव और भाजपा के उत्तम सिंह के बीच शनिवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला। यहां 130 सदस्यों ने वोट डाले जिसमें 90 वोट भाजपा के उत्तम सिंह और 40 सदस्यों ने सरिता के पक्ष में मतदान किया।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा में भाजपा की बड़ी जीत
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
जिले में नौ ब्लॉक आरक्षित हैं। छह ब्लॉक अनारक्षित। कुल 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, लेकिन 14 ब्लॉक में मतदान की नौबत नहीं आई। नामांकन के दिन 12 ब्लॉक में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही पर्चा भर सके। अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं करने देने और रास्ते में पर्चे लूटकर फाड़ने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दो नामांकन और वापस हो गए। जिसके बाद 14 ब्लॉक में भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया।
चार ब्लॉक प्रमुख कक्षा पांच पास
भाजपा के 15 ब्लॉक प्रमुख में चार की शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच पास है। एक प्रत्याशी कक्षा आठ है जबकि दो हाईस्कूल पास हैं। जगनेर से जीते वीरेंद्र सिंह की शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा बताई है, लेकिन डिप्लोमा कौन सा है यह स्पष्ट नहीं। सात पदों पर महिलाएं काबिज हैं।
ब्लॉक- जीत- आरक्षण-शैक्षिक योग्यता
अकोला-रविंद्र सिंह उर्फ राजू- अनुसूचित वर्ग – इंटरमीडिएट
अछेनरा- गायत्री देवी- महिला- प्राइमरी
एत्मादपुर- इति सिंह- अनुसूचित वर्ग- परास्नातक-
खंदौली- आशीष शर्मा- अनारक्षित- स्नातक
खेरागढ-अनिल कुमार- अनारक्षित-हाईस्कूल
जगनेर-वीरेंद्र सिंह-अनारक्षित-डिप्लोमा
जैतपुरकला-राधा देवी-पिछड़ा वर्ग- प्राइमरी
पिनाहट-सत्यवीर-अनारक्षित- स्नातक
फतेहपुर सीकरी- मंजू- ओबीसी महिला-परास्नातक
फतेहाबाद- प्रियंका गूर्जर- ओबीसी महिला- इंटरमीडिएट
बरौली अहीर- उत्तम सिंह- पिछड़ा वर्ग- प्राइमरी
बाह-लाल सिंह-अनारक्षित-प्राइमरी
बिचपुरी- ममता- एससी महिला- हाईस्कूल
शमसाबाद-गिरिजा- महिला-आठवीं पास
सैंया- मंजू देवी-अनारक्षित-स्नातक
विस्तार