Up Block Chief Election 2021: Varanasi Block Pramukh Chunav Bjp And Apna Dal Won Eight Seat In Varanasi – ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी की आठों ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भाजपा और सहयोगी दल का कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:56 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी की सभी सीटों पर भाजपा, अपना दल एस का कब्जा हो गया है। चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, पिंडरा और बड़ागांव में चुनाव हुए थे। जबकि चार सीटों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए थे।
काशी विद्यापीठ ब्लॉक से भाजपा की रेनू पटेल विजयी।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
बाकी चार सीटों पर शनिवार को सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। कहीं वोट को लेकर आपत्ति जताई गई। कहीं नियम कानून को लेकर नोकझोंक हुई।
चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी जीते तो बड़ागांव से अपना दल एस की प्रत्याशी विजयी घोषित की गई। इन सभी को जीत के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। चिरईगांव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार को 68 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी हीरावती को 45 मत मिले। काशी विद्यापीठ में भाजपा प्रत्याशी रेनू पटेल को 88 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा की रीता यादव को 16 मत मिले। यहां 12 मत अवैध पाए गए।
आठों ब्लॉकों के प्रमुख के नाम
सेवापुरी से रीना कुमारी (भाजपा) निर्विरोध
बड़ागांव से नूतन (अपना दल एस)
पिंडरा से धर्मेंद्र (भाजपा)
हरहुआ से विनोद कुमार उपाध्याय (भाजपा) निर्विरोध
चोलापुर से लक्ष्मीना देवी (भाजपा) निर्विरोध
चिरईगांव से अभिषेक कुमार (भाजपा)
काशी विद्यापीठ से रेनू पटेल (भाजपा)
आराजीलाइन से नगीना (अपना दल एस) निर्विरोध
विस्तार