SAMASTIPURस्वतंत्रता सेनानी ओर पूर्व मंत्री जनाब अब्दुल क़य्यूम अंसारी जी का जयंती समारोह जद यू मुख्यालय लोहिया आश्रम में मनाया गया। BT NEWS BIHAR
प्रेस विज्ञप्ति:- आज दिनांक 04 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी ओर पूर्व मंत्री जनाब अब्दुल क़य्यूम अंसारी जी का (योमे विलादत) जयंती समारोह जद यू मुख्यालय लोहिया आश्रम में मनाया गया इस मौके पूर्व सांसद सह जिला अध्यक्ष श्रीमती अश्वमेघ देवी ने बताया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी का जन्म एक जुलाई 905 को शाहाबाद के डेहरी ऑनसोन में हुआ था। आजादी की लड़ाई में काफी कम उम्र में ही जंगे आजादी में कूद पड़े थे, अंग्रेजी शिक्षा नीति का विरोध करते हुए मात्र 16 साल की उम्र में उन्हें जेल जाना पड़ा था।
एंव प्रदेश महासचिव डा दुर्गेश राय ने बताया की 1919 में खिलाफत आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, 1920 में गांधीजी के असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया, 1927 में साईमन कमीशन का बिरोध किया। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया तथा आजादी के समय भारत विभाजन का पुरजोर विरोध करते हुए मुसलमानों से भारत में ही रहने की अपील किया।
जद यू नगर अध्यक्ष अनस रिजवान ने विस्तृत रुप से बताया की आजादी के बाद वे कई बार विधायक एवं बिहार सरकार के में जीवन पर्यन्त मंत्री रहें। 1953 में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन उन्होंने ने ही किया है। हिन्दी मुस्लिम एकता के प्रबल समर्थक रहें हैं। कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेवारी सम्भाले। शिक्षामंत्री के रूप में उन्होंने बीएमसी मकतब बिहार के कोने कोने खोलने का काम किया जो बाद में उर्दू प्राइमरी स्कूल के रुप मे प्रोन्नत हुए! पसमांदा मुसलमानो को आरक्षण उन्ही के बदोलत मिली!
अब्दुल कयूम अंसारी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उक्त नेताओं ने उन्हें राष्ट्रीय एकता , धर्मनिरपेक्षता साम्प्रदायिक सद्भावना का जबरदस्त पैरोकार बताया। वे मुस्लिम लीग और अलग मुस्लिम राज्य के विचार का विरोधी थे|
इस मौके पर बुनकर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तौहीद अंसारी नन्हे, रंजीत कुमार ,धर्मदेव कुशवाहा, शाबिर जमाल, इबरार अंसारी,चांद अंसारी गुलशाद मंसुरी,शहबाज अख्तर,राजेश कुमार गुप्ता,राकेश तांती,कुंदन कर्ण आदी शामिल रहे|
भवदीय
रंजीत कुमार
जनता दल यूनाइटेड पार्टी समस्तीपुर के कार्यकर्ता सह पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद् सदस्य क्षेत्र संख्या – 07 ताजपुर, दिनांक – 03 जुलाई 2021