Murder In Mirzapur Of old Man Killed With Ax In Vidapur Kachwan Police Reach – मिर्जापुर में मर्डर की सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में खेत में शौच करने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:06 PM IST
सार
कछवां थाना क्षेत्र के विदापुर गांव की घटना है। हत्या की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
घटना के अनुसार, विदापुर निवासी चुन्नीलाल यादव (65) और मूलचंद यादव पट्टीदार हैं। विदापुर मार्ग पर काफी अरसे से घर बना के रह रहे हैं। पुरानी जमीन को लेकर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। वहीं कुछ दिन पूर्व खेत में पशु चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मूलचंद उर्फ करिया का आरोप था कि चुन्नीलाल यादव उनके खेत में पशु चरा रहे थे। उसी को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ था।
इसी बीच शुक्रवार की सुबह चुन्नीलाल यादव मूलचंद यादव के खेत में शौच कर रहे थे। पता चलने पर मूलचंद यादव वहां पहुंचे। शौच करने की बात को लेकर दोनों लोगों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई की जान पर भारी पड़ी। चुन्नीलाल के परिजनों का आरोप है कि मूलचंद और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर चुन्नीलाल की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर कछवां थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विस्तार