Firing On Present And Past Jila Panchayat Sadasya One Died In Ballia – बलिया: पूर्व जिपं सदस्य और वर्तमान जिपं सदस्य के पति पर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां, 10-12 राउंड हुई फायरिंग, एक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:17 PM IST
सार
वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति घायल हो गया है। हथियार बंद बदमाशों ने बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास घटना को अंजाम दिया है। करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं।
पूर्व जिंप सदस्य और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पित पर फायरिंग।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
घायलों को सोनबरसा सीएससी ले जाया गया, जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह का इलाज किया जा रहा था। दिनदहाड़े गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बैरिया कस्बा निवासी वार्ड-5 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह(32) पुत्र जयराम सिंह और वार्ड नंबर-6 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पति सबल सिंह(40) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चांदपुर के साथ कार से बैरिया की तरफ जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे चिरैया मोड़ के पास बाइक से आए सशस्त्र बदमाशों ने दोनों को निशाना बनाकर के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 10 से 12 राउंड की हुई फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश रेवती की दिशा की ओर भाग निकले।
उनके मरने की पुष्टि होने के बाद ही बदमाश वहां से भागे। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने डेरा डाल लिया था। मामले की जांच की जा रही थी।
विस्तार