BASOPATTI : मंहगाई के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन
रौशन कुमार की रिपोर्ट
बासोपट्टी : प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर उर्फ अमन झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर कॉलेज गेट से आक्रोश रैली निकालकर महावीर चौक पर पहुँचकर प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। जिला महासचिव शिवनाथ ठाकुर ने कहा कि देश मे मंहगाई चरम सीमा पर पहुँच गया है। डीजल पेट्रोल शतक लगा चुका है। वही सरसो तेज दोहरा शतक के करीब है। खाद्य पदार्थ की दाम रोक पाने में सरकार पूर्णतः विफल साबित हो रहा है। आक्रोश रैली व प्रदर्शन में शिव नाथ ठाकुर, शिवचन्द्र चौधरी, बृज किशोर झा, मो सगीर अहमद, मो कलाम, श्री नारायण ठाकुर, आनंद मिश्र, पवन झा, चंद्रकांत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।