Asaduddin Owaisi And Omprakash Rajbhar Meeting In Lucknow On Up Eletion 2022. – यूपी चुनाव 2022: लखनऊ में ओवैसी और राजभर की हो रही मुलाकात, सीट बंटवारे पर बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:59 AM IST
सार
सुभासपा अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा को मजबूती देने पर काम कर रहे हैं। वह पूरी तैयारी से यूपी में चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसकी तैयारी चल रही है।
ओमप्रकाश राजभर।
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
इसके लिए ओवैसी गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंच गए हैं। दोनों के बीच लखनऊ के होटल में बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं।
चुनाव के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी। दरअसल, सुभासपा अध्यक्ष राजभर पहले भाजपा के सहयोगी थे लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 के बाद वह अलग हो गए। अब वह यूपी चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।
विस्तार