बाढ़ की पानी में डुबने से दो युवक की मौत
सत्यनारायण यादव की रिपोर्ट
बिस्फी : प्रखंड क्षेत्र के नूरचक गांव में दो नवयुवकों की मौत पानी में डुबने से हो गई है। एक सप्ताह के अंदर प्रखंड क्षेत्र में ऐसी यह दुसरी घटना है। आज़ से पांच दिन पहले बिस्फी में तीन किशोरो की मौत पानी के गढ्ढे में हो गई थी। ये दोनों नवयुवक नूरचक गांव निवासी मो साबिर के 18 वर्षीय पुत्र मो अरमान दुसरा मो मुस्ताख के 20 वर्षीय पुत्र मो मेराज बताया गया ह
ये दोनों अपने गांव से कोरियानी की ओर जा रहें थे सड़क पर काफी दूर तक पानी था। कुछ दूर जाने पर सड़क के किनारे एक गढ्ढे में फिसल गये। गढ्ढे में काफी पानी था और ये दोनों तैरना नहीं जानते थे।
आसपास के लोग जब तक दौड़ कर इन दोनों को पानी से निकालें तब तक काफी देर हो चुकी थी। इन्हें पीएचसी बिस्फी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
इन दोनों के परिवार के लोग अपने पुत्र का खबर सुनकर बेहोश हो गए। इन्हें अब लोग सांत्वना देने में लगे हैं पुलिस इन्हें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यहां के स्थानीय आक्रोशित लोग यहां पर एक पुल बनाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं जो अब तक पुरा नही किया गया। इस घटना का कारण स्थानीय लोग प्रशासन पर मढ़ रहें।