पिछले साल टूटे तटबंध का नही हुआ मरम्मत, गांव में घुसा बाढ़ का पानी
स्थानीय विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बैंगरा, अवारी, पतार व तरैया का लिया जायजा
मधवापुर : प्रखंड क्षेत्र में धौस नदी तांडव मचाई हुई है। कई गांव पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में है। ऐसे में प्रशासनिक पहल भी नही हो रहा है। जिससे लोग आक्रोशित है।
खासकर तरैया पंचायत के मनु टोल में पिछले साल टूटे तटबंध का मरम्मति नही कराए जाने से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर गया है। जिससे लोगो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बैंगरा, अवारी, पतार, तरैया मनु टोल समेत इलाके का जायजा लिया। जहां लोगो से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए। जहां लोगों ने कई तरह की समस्याओं से होने वाली परेशानी से विधायक को अवगत कराया।
तरैया मनु टोल के ग्रामीणों ने बताया कि धौस नदी का तटबंध पिछले बार टूट गया था। जिसको देखने के लिए विधायक व प्रशासन के लोग कई बार आकर चले गए। लेकिन किसी ने इस तटबंध की मरम्मति के दिशा में पहल नही किया। जिससे आज हमलोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। सांप व बिच्छू का भय बना रहता है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक श्री शेखर ने कहा कि हम लगातार बाढ़ की स्थिति का अवलोकन कर रहे है। हर परिस्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है। राहत व बचाव कार्य के लिए प्रसाशनिक टीम लगी हुई है। लोगो तक मदद के लिए कहा गया है।
मौके पर रामप्रभु मंडल, कामाख्या ठाकुर, निखिल झा, अवधेश मिश्रा समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।