खतरे के निशान से एक फुट ऊपर बह रही भूतही बलान
मधुबनी : फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के भूतही बलान नदी में शनिवार को नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी लगभग खतरे के निशान से एक फुट ऊपर आ गया है। जिससे दोनों तटबंध के बीच बसे गांव में खतरा मंडराने लगा है।
बाढ़ का पानी गोरगामा के बलुआही टोल में कई घरों में पानी घुस गया है। इधर महथौर, धौसही, फुलपरास पुरवारी टोल में बाढ़ का पानी खेतों में जाने से किसानों की चिता बढा दिया है।
जानकारी के मुताबिक नदी मे आयी बाढ़ का प्रकोप दो से तीन घंटा ही रहता है लेकिन इतना समय मे ही नदी का खतरनाक रूप देख कर लोगों का रूह कांप जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। घोरदह नदी में जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन पर चढ़ा पानी